आरिफ नियाजी।
रुड़की पूर्व राज्य मंत्री और शिक्षाविद मनोहर लाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। श्रद्धांजलि सभा एक भावुक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
सभा में वक्ताओं ने मनोहर लाल शर्मा के सार्वजनिक जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और समाजसेवा को याद करते हुए उन्हें एक मूल्य आधारित राजनीति के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र एडवोकेट ममतेश शर्मा और रजनीश शर्मा द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियों के चलते कार्यक्रम सफल और सुव्यवस्थित रहा।
जनता और नेताओं ने एक सुर में कहा कि मनोहर लाल शर्मा का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने उनके भाई रामकुमार शर्मा,पुत्र ममतेश शर्मा एवं रजनीश शर्मा से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। शोकसभा का संचालन डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सासंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,
मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,कलियर विधायक फुरकान अहमद,विधायक ममता राकेश,भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह,विजय सारस्वत, सुभाष सरीन, ईश्वर लाल शास्त्री, भाजपा नेता सुबोध राकेश , अशोक चौहान,ब्रह्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।