आरिफ नियाजी।
भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव के पास सड़क पर अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश पर तत्काल अपर तहसीलदार अनिल गुप्ता के साथ मौके पर तहसील प्रशासन की टीम पहुंची जहां सिकंदरपुर भैंसवाल महाडी चौराहा में सड़क हाईवे एवं गांव की ओर जा रही सड़क से मिलती हुई भूमि पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा पुख्ता ईटों की न्यू भरी जा रही थी जिसमें ग्राम प्रधान राव नाजिम के द्वारा शिकायत की गई थी वर्तमान में गांव चकबंदी प्रक्रियाओं के अंतर्गत है लेकिन कुछ लोग इसके बावजूद भी निर्माण करने में लगे थे । मौके पर चकबंदी विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा विवादित स्थल पर तत्काल निर्माण कार्य बंद कर दिया गया तथा कार्रवाई अभी भी गतिमान है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।