Jan Mudde

No.1 news portal of India

ज्वालापुर में औषधि निरीक्षक की टीम का छापा, आमिर सुहैल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

 

आरिफ नियाजी।

हरिद्वार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती को ज्वालापुर स्थित पीठ बाजार क्षेत्र में संचालित लिमरा मेडिकल पर नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री सूचना मिलने पर उनकी पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की ।

उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। टीम द्वारा लिमरा मेडिकल, ज्वालापुर पीठ बाजार में जांच की गई, जहाँ मेडिकल संचालक जुबैर शेख एवं आमिर सुहैल द्वारा मादक दवाइयों की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना थी। मौके पर जांच के दौरान दुकान से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

इसके उपरांत टीम द्वारा जुबैर अली के निवास स्थान पर, जो दुकान से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है, आमिर सुहैल की उपस्थिति में छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान निम्नलिखित नारकोटिक दवाइयाँ बरामद की गईं:

ट्रामाडोल (Tramadol): 382 टैबलेट्स
एल्प्राजोलाम (Alprazolam): 4350 टैबलेट्स
जैसे ही जुबैर अली को छापेमारी की जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके से पहले ही फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आमिर को टीम द्वारा हिरासत में लिया गया।

उक्त प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
इस टीम में श्रीमती अनीता भारती – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक

हरीश सिंह – औषधि निरीक्षक

श्रीमती मेघा – औषधि निरीक्षक, देवेंद्र सिंह तोमर – उप निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर आलोक नेगी – कांस्टेबल,करम सिंह चौहान – कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369