आरिफ नियाजी।
रुड़की के मंगलौर क्षेत्र की लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना समिति में उस समय हड़कंप मच गया जब डेलीगेट्स चुनाव के नाम पर लोकतंत्र की मूल आत्मा को ही कुचलने की कोशिश की गई। आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्षता और पारदर्शिता की सभी सीमाएं लांघते हुए चुनाव प्रक्रिया को मनमर्जी से संचालित किया। भाजपा नेता एवं पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन कुलदीप चौधरी और भाजपा नेता संदीप पंवार ने जब यह देखा कि किसानों की आवाज़ को दबाने की कोशिश हो रही है और फर्जी समितियों बनाकर डेलीगेट्स मनोनीत किए जा रहे हैं तो उन्होंने ना केवल अपना जोरदार विरोध दर्ज कराया बल्कि निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक का घेराव कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत किया।
दोनों भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि चुनाव में फर्जी समितियों को शामिल कर डेलीगेट्स को मनोनीत किया गया है, जो ना केवल किसानों के हितों के खिलाफ है बल्कि पूरे सहकारी तंत्र के साथ एक क्रूर मज़ाक है।
ये आरोप मामूली नहीं हैं। जिन लोगों ने जीवन भर गन्ने की खेती की, समिति की ईंट से ईंट जोड़ी, आज उन्हीं किसानों के हक को कुछ लोग कागज़ों की बाज़ीगरी से छीनना चाहते हैं। यह केवल गन्ना समिति का चुनाव नहीं, बल्कि किसान की आत्मा पर चोट है।
घटनास्थल पर जैसे ही तनाव बढ़ा, पुलिस को सूचना दी गई और प्रशासन हरकत में आया। लेकिन सवाल यह है कि क्या कार्रवाई अब भी निष्पक्ष होगी? या फिर यह मामला भी कागज़ों की धूल में दबा दिया जाएगा?
जब देश का अन्नदाता न्याय के लिए सड़कों पर आता है, जब लोकतंत्र की बुनियाद पर सवाल खड़े होते हैं, तब सिर्फ एफआईआर और जांच आश्वासन नहीं, बल्कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई ज़रूरी है। अगर आज किसानों की आवाज़ नहीं सुनी गई, तो कल पूरे प्रदेश में ऐसी ही धांधलियों की जड़ें और गहरी होंगी।
यह सिर्फ एक समिति का मामला नहीं, यह सहकारिता और न्याय की लड़ाई है। प्रशासन को अब फैसला करना होगा—क्या वह किसानों के साथ खड़ा है, या उन ताकतों के साथ जो सत्ता और व्यवस्था का दुरुपयोग कर किसानों के अधिकार हड़पना चाहते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और कुलदीप चौधरी समर्थक मौजूद रहे।





More Stories
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह
जज्बे को सलाम, *बीमारी पर भारी पड़ा सियासी उत्साह, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की माताजी ने विजय जुलूस में किया जमकर डांस