आरिफ नियाज़ी।
खेड़ीशिकोहपुर के विकास को लेकर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं जिसके चलते आज विधायक द्वारा सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में खेड़ीशिकोहपुर गांव में चार करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि वह विधानसभा ज्वालापुर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करा रहे हैं आज जिस सड़क का शिलान्यास उन्होंने किया है इसकी काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैं।सड़क में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है।रवि बहादुर का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। रवि बहादुर भीड़ से गद नजर आए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि घाड क्षेत्र आज भी बदहाल बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेड़ीशिकोहपुर इस विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है जहां सड़कों का विकास किया जायेगा। इस सड़क का आसपास के गांव को भी बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस गांव का सबसे अधिक आना जाना छुटमलपुर में रहता है इसलिए इस सड़क को और भी बेहतर बनाया जा रहा है।ठेकेदार को भी दो टूक कर दिया गया है कि सड़क में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज भी इस क्षेत्र के लोग मूल भूत सुविधाओं से वंचित है सरकार का ध्यान इस क्षेत्र की ओर कतई नहीं है लेकिन अब इस क्षेत्र में उनके द्वारा विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। चुनाव में समय बेहद कम रह गया है लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों का जाल गांव गांव में बिछाया जाएगा। इस मौके पर गढ़मीरपुर से राव अब्दुल्लाह ख़ा, कांग्रेस नेता राव रिफाकत उर्फ छोटे खा,राव शफ़ाहत,ग्राम प्रधान पति राव फसाहत,मिनी,राव जलीलुर्रहमान खा,राव तालिब बीडीसी,राव राजू,विधायक प्रतिनिधि शारिक पीरजी, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर एस गुसाई,सहायक अभियंता कपिल रावत, अवर अभियंता उदय चौधरी और ठेकेदार राजीव बंसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।