Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिझोली हाईवे बाईपास पर उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंतवाल ने किया गौ शाला का शिलान्यास, समाजसेवी डॉ कन्हैया और मोहम्मद मुंतजिर ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की बिझोली हाईवे पर गौशाला का शिलान्यास करने पहुंचे उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंतवाल का श्री शिव शक्ति धाम गौशाला और सैंकड़ों ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंतवाल ने कहा कि गोवंश के लिए प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है जिसके लिए तमाम तरह की योजनाएं भी चलाई गई है। नगर निगम, एन जी ओ या पंचायतों के माध्यम से चलने वाली गौ शालाओं को 80 रूपये प्रतिदिन चारे के लिए दिए जा रहे हैं इतना ही नहीं उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में एक अन्य महत्वपूर्ण योजना चलाई है जिसे गौ ग्राम सेवक नाम दिया गया है इस योजना के तहत पांच नंदी गांव में रखने पर 12 हजार रुपए मासिक दिए जायेगें।और भी कई योजनाएं चलाई जा रही है। हालांकि गौ शाला निर्माण के लिए प्रदेश सरकार साठ प्रतिशत तक का अनुदान भी दे रही है जबकि 40 प्रतिशत अपना लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौ तस्करों से निपटने के लिए गंभीर कदम उठाए हैं गौ तस्करों पर गैंगस्टर जैसी धाराओं में केस दर्ज किए जा रहे हैं गौ मांस पर पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया गया है गौ हत्यारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है जो सरकार का एक अच्छा कदम है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवभूमि में गौ हत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार ने कठोर निर्णय लिए हैं हरिद्वार और उद्यम सिंह नगर में पुलिस ने गौकशी पर सख्त कार्यवाई की है इनकाउंटर तक हो रहे हैं देवभूमि में गौ कशी किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार गौ वंश पर सबसे अधिक कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि आज गौ शाला का शिलान्यास किया गया है जल्द ही उदघाटन भी करने आयेंगे। इस देश और प्रदेश की भूमि पर गौ का रक्त गिरने नहीं दिया जायेगा।तभी देश शिखर पर पहुंचेगा जब इस देश में गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो जाएगी।इस मौके पर आरोग्य स्वास्थ्य मिशन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ कन्हैया ने कहा कि बिजौली क्षेत्र में आज तक भी कोई गौ शाला नहीं है जिसके चलते लावारिस ,आवारा और बीमार गौ वंश इधर उधर भटकते रहते हैं या कुछ लोग उनको गांव देहात में ले जाते हैं लेकिन गौ शाला बनने से गौ वंश की मदद हो सकेगी और गौ वंश को संरक्षण मिलेगा।उन्होंने कहा कि गौ शाला बनने से इस क्षेत्र के गौ वंश सुरक्षित रह सकेंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुंतजिर ने कहा कि इस क्षेत्र में गौ शाला ना होने के चलते गौ वंश को सबसे अधिक परेशानी है अगर गौ शाला होगी तो इस क्षेत्र में गौ वध नहीं होगा और गौ वंश की सुरक्षा के साथ साथ ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध रहेगा।इस मौके पर भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने गौ वंश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ गौ शालाओं को मिल रहा है।इस मौके पर नवनीत राठी,मोहित कुमार दीवानजी,जुल्फकार, डॉक्टर शिवम सिंघल, ओमप्रकाश त्यागी,परमेंद्र कुमार, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369