आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के इब्राहिमपुर देह गांव में पत्नी से परेशान पति ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है उसका कहना है कि साहब मेरी पत्नी बात बात पर उससे झगड़ा करती है जिसके बाद वह उसे बुरी तरह से मारती भी है इतना ही नहीं उसके तीनों बच्चे भी उसपर पत्नी का साथ देते हुए उसके साथ गाली गलौच और मारपीट करते हैं।
दरअसल इब्राहिमपुर देह गांव निवासी ऋषिपाल पुत्र संतराम ने एस पी देहात को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है वह उसे कभी भी मार सकती है ।ऋषिपाल का आरोप है कि उसकी पत्नी बार बार उससे पैसे की मांग करती है मांग पूरी ना होने पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाती है । जब उसने जमीन नाम करने से मना किया तो पत्नी और तीनों लड़कों ने उसे कमरे में बंद करके उसकी बुरी तरह से लात घूंसों से पिटाई कर दी जिसके निशान उसके शरीर पर आज भी हैं। सभी मिलकर उसे जान से मारदेना चाहते थे लेकिन उसकी शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके चलते वह बच निकला। ऋषिपाल ने बताया कि अब से पहले भी कई बार उसकी पत्नी और बच्चे उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं जिसकी शिकायत वह पुलिस से कर चुका है लेकिन आज तक भी उसे कोई इंसाफ नहीं मिला है।अगर जल्द ही उसे पुलिस से इंसाफ ना मिला तो उसकी हत्या हो सकती है।वहीं इस बाबत एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जांच कराने के बाद उसे इंसाफ दिया जायेगा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।