आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिले की मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना वर्ष 2025-26 की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, उरेड़ा, समुदायिक विकास, लोक निर्माण विभाग, नलकूप विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु सिंचाई आदि विभागों की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि विगत वर्ष की धनराशि के अनुसार जिला योजना 2025-26 के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाय। इस वर्ष के प्रस्तावों में नवाचार/अभिनव कार्यों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावित करने का प्रयास किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि सभी विभागों को 30 अप्रैल 2025 तक प्रस्ताव तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित कर दिये जाये, जो विभाग दिनांक 30 अप्रैल तक प्रस्ताव नहीं देंगे, उनका जिला योजना का बजट शून्य कर दिया जायेगा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।