आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार अब ग्रामीण महिलाओं को नई नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से हाईटेक करने जा रही है । इसमें सबसे पहले स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर उन्हें लोकोज़ एप से जोड़ा जाएगा।
इस ऐप के माध्यम से अब महिलाएं अपने समूहों की पूरी जानकारी और उनकी एंट्री के बारे में अपने मोबाइल में भी आसानी से देख सकेंगी।प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं में इस ऐप के आने से काफी उत्साह नजर आया।वहीं इस बाबत ब्लॉक मिशन मैनेजर रोमा सैनी ने बताया कि विकासखंड रुड़की में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह से जुडी महिलाओं को लोकोस एप्प पर e-bookkeeing का अर्थात लेनदेन का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू किया गया है।
इस ऐप के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है अब रजिस्टर और कॉपी की आवश्यकता नहीं है अब पूरा डाटा सरकार,
उसके अधिकारी और स्वयं महिलाएं भी अब अपने ऐप के माध्यम से पूरी जानकारी मोबाइल पर ले सकती हैं ।दो दिन तक यह प्रशिक्षण चलेगा।इस मौके पर असिस्टेंट एकाउंटेंट फराह,राखी,सविता,शबनम,सपना, पूजा,शुभम,साक्षी,फूलम,दीपमाला,मौसम,रेखा,दया,आमरीन,मेनका,अंजू,सोनी साक्षी,शुभम,कौशल,और पूजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।