आरिफ नियाज़ी।
रुड़की नगर निगम की टीम ने एक बार फिर मछली मोहल्ले में अतिक्रमण अभियान चलाया जिसके चलते नगर निगम के अधिकारियों को देख सभी चिकन और मछली कारोबारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी।नगर निगम के इस अभियान से दिनभर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। अब नगर निगम के सरकारी स्कूल की भूमि से भी अवैध कब्जा हटेगा। इस दौरान निगम अधिकारियों द्वारा कई दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की। मेन बाजार भी अतिक्रमण की कार्रवाई हुई।इस दौरान नगर निगम आयुक्त राकेश तिवारी ने बताया कि जहां से भी उन्हें अतिक्रमण की सूचना मिलेगी उस पर नगर निगम की टीम सख्त कार्यवाही करेगी।शहर में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस दौरान सहायक नगर अधिकारी एस पी गुप्ता और वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद कय्यूम के अलावा सभी कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।