आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधायक उमेश कुमार और अधिकारियों द्वारा किए गए सिडकुल के उदघाटन को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने इसे अवैध करार दिया है।चैंपियन ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सिडकुल उनके प्रयास से बना है जिसकी घोषणा उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी और उन्होंने ही भूमि का अधिकरण कराया था लेकिन इसी बीच कुछ भाजपा और कुछ विरोधी पार्टी के लोगों ने इसमें अवरोध पैदा किया जिससे इस कार्य में विलंब होता चला गया । उन्होंने कहा कि वह इस बाबत सिडकुल के सभी अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके थे।और उन्हें हर स्थिति से अवगत कराया था लेकिन बड़ा दुर्भाग्य है कि विधायक द्वारा बिना पूजा पाठ के वहां जे सी बी से शिलान्यास कर दिया जबकि मेहनत उनकी है इसका अधिकार भाजपा की सरकार को है मुख्यमंत्री ने भूमि का अधिकरण कराया।इस तरह से शिलान्यास करना पूरी तरह से अवैध है। चैंपियन ने कहा कि जल्द ही वह सिडकुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराएंगे जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर इसके लिए समय लेंगे ताकि पूरे विधि विधान और पूजा पाठ के साथ सिडकुल का शिलान्यास कराया जा सके।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।