आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कालेज मंगलौर में बोर्ड मेरिट में आये विद्यार्थी सहित प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।इस मौके पर छात्र छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पृथ्वी दिवस के मौके पर छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने रिबन काटकर किया। डी.एम.आई.सी. ग्रुप के चेयरमैन मनोज शर्मा ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक ने बोर्ड मेरिट में 18 वा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मोo रिहान अंसारी व
और अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया, विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने कहा कि शुरुआत में पढ़ाई करने और मेहनत की डगर आसान नहीं होती लेकिन उसका परिणाम बहुत सुखदायक होता है उन्होंने सभी विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को परीक्षाफल की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन मनोज शर्मा ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त करते हुए, पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिये पोलोथिन का बहिष्कार करने व वृक्षारोपण की बात कही। इंटर की छात्रा जकिया बानो के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मनोज शर्मा, शरद शर्मा,सतीश शर्मा, अमित पालीवाल, अक्षय, शुभम, अनमोल, मेधा वर्मा,अर्चना, कार्तिक, ओम, पिंकी, अलका, स्वाति आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर मोहम्मद रिहान अंसारी, सावन, अरमान, कपिल कुमार पादरी, अफसीन, फ़ायजा, अलीना खान, फारिया, परी अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।