आरिफ नियाज़ी।
रुड़की गंगनहर सोलानी पार्क के पास भगीरथीज़ रोवर्स वाटर स्पोर्ट क्लब का उददघाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी रविन्द्र पनियाला ने किया।इस मौके पर चौधरी रविन्द्र सिंह पनियाला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है अब प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में भी अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं।उन्होंने कहा कि खेलों का मकसद अनुशासन होता है खेलों से बच्चों में अनुशासन बढ़ता है।उन्होंने कहा कि आज युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं जो बहुत गलत है अगर आज का युवा खेलों को अपना भविष्य बनाए तो वह बहुत आगे तक पहुंचता है।चौधरी रविन्द्र सिंह ने कहा कि रुड़की में भगरथीज़ रोवर्स वाटर स्पोर्टस क्लब युवाओं को क्याकिंग,कैनोइंग जैसी प्रतियोगिताओं में। आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा।इस क्लब के माध्यम से देश प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खिलाड़ी अपने परिवार और अपना नाम रोशन कर सकते हैं उन्होंने कहा कि इस क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग के साथ साथ आर्मी के पूर्व कैप्टन के अनुभव का लाभ भी मिलेगा।इस मौके पर क्लब के संचालक कैप्टन करणवीर सिंह ने कहा कि आर्मी में उन्होंने तीस साल के अनुभव का लाभ कैनोइंग,रोइंग,ड्रैगन बोट और स्विमिंग के अलावा सभी वाटर स्पोर्टस का लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेलों में अब रुड़की के युवा भी अपना भाग्य आजमा सकेंगे।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनके क्लब में मध्यम वर्गीय परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवाओं को उनका निःशुल्क प्रशिक्षण रहेगा।इस मौके पर पार्षद पति हरीश शर्मा,अरविंद प्रधान, विजडम वर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर,कोच पूजा चौहान, अंकुश सैनी,सुधांशु चौहान,अनुज कुमार,राहुल,आदित्य,सागर,मोहम्मद शाहिद,,सचिन,शगुन,अभिषेक के अलावा सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।