आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के माधोपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर भगदड़ मच गई।इस मारपीट और हंगामे में वर्तमान ग्राम प्रधान मोहम्मद यूनुस के पक्ष का एक युवक अनस पुत्र नौशाद घायल हुआ है जबकि दूसरे पक्ष का सूफियान पुत्र दिलशाद गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां से सूफियान की हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रैफर कर दिया है।गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी पल पल पर नजर रखे हुए हैं।बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था दो दिन पूर्व भी किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था बताया जाता है कि उसका ग्राम प्रधान मोहम्मद यूनुस समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे।फिलहाल पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।