Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर हज हाउस में खड़ी सरकारी गाड़ी कूड़े के ढेर में तब्दील,अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

कलियर स्थित हज हाउस में अधिकारियों की लापरवाही के चलते पिछले दस सालों से खड़ी एम्बेसडर गाड़ी कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है लेकिन अधिकारियों को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है।आज पूरी गाड़ी पर जंग लग चुका है और पूरी तरह कूड़े में तब्दील है।
दरअसल उत्तराखंड में हज कमेटी का गठन होने के बाद सबसे पहले हज कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मौलाना जाहिद रज़ा रिजवी को दी गई थी जिन्हें उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग द्वारा एक एम्बेसडर गाड़ी भी उपलब्ध कराई गई थी जिसका विभाग में काफी इस्तेमाल भी हुआ उनके कार्यकाल के बाद हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने भी गाड़ी का प्रयोग किया ।शमीम आलम के कार्यकाल के बाद इस गाड़ी का पहिया थम गया और इस वाहन को हज हाउस में खड़ा कर दिया गया। उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार में हज कमेटी के चेयरमैन बने राव शेर मोहम्मद ने हमेशा अपने वाहन का प्रयोग किया और हज कमेटी ने इस गाड़ी का प्रयोग नहीं किया तब से आज तक हज हाउस में खड़ी यह गाड़ी कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है।हालांकि तत्कालीन हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद नासिर द्वारा समाज कल्याण विभाग से इस बाबत पत्राचार करते हुए उन्हें अपनी गाड़ी ले जाने के लिए भी कई बार लिखा लेकिन उस समय के समाज कल्याण अधिकारी ने गाड़ी ले जाने से साफ इनकार कर दिया।समाज कल्याण अधिकारी के इनकार के बाद हज कमेटी के अधिकारियों ने इस बाबत परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और गाड़ी नीलाम कराने के लिए कीमत भी लगवाई गई लेकिन नीलामी के समय बोली बेहद कम आने पर गाड़ी की नीलामी आज तक नहीं हो पाई।अब आलम यह है कि यह गाड़ी आज पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुकी है जिसमें कूड़े के अलावा कुछ नहीं है। देखते देखते यह गाड़ी अब एक यादगार के रूप में हज हाउस के कोने में खड़ी है इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है।हालांकि अब हज हाउस में अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने जिम्मेदारी संभाली है उम्मीद है कि जल्द ही इस गाड़ी का समाधान भी जल्द होगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369