आरिफ नियाज़ी।
उत्तम चीनी मील लिबरहेडी का पेराई सत्र अब आठ अप्रैल के स्थान पर दस अप्रैल को बंद होगा जिसके लिए चीनी मील प्रबंधन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।गन्ना किसानों की मांग पर मिल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पहले गन्ना किसानों को सूचना मिली थी कि चीनी मील आठ अप्रैल को बंद हो जायेगा लेकिन गन्ने की आपूर्ति लगातार बढ़ने और गन्ना किसानों की मांग पर चीनी मील प्रबंधन द्वारा अब आगामी दस अप्रैल शाम पांच बजे तक का समय बढ़ा दिया गया है मिल प्रबंधन के इस निर्णय से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है।अब गन्ना किसान अपना गन्ना दस अप्रैल तक चीनी मील में डाल सकेंगे। उत्तम चीनी मील के महाप्रबंधक गन्ना अनिल सिंह ने बताया कि उत्तम चीनी मील ने मिल बंद करने के समय में अपरिवर्तन किया है। अब दो दिन का समय और बढ़ाया गया है उन्होंने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपने गन्ने की आपूर्ति मील में करें ताकि किसानों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।