आरिफ नियाज़ी।
रुड़की हरिद्वार मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन रोड़ के सैंकड़ों किसानों ने भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत किसान संगठनों के बीच आज शाम उनकी समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे।इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने उत्तराखंड किसान मोर्चा के संयोजक गुलशन रोड़ द्वारा इकबालपुर चीनी मील पर गन्ना किसानों का लगभग डेढ़ सौ करोड़ बकाया भुगतान,स्मार्ट मीटर के विरोध के अलावा किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा ।उन्होंने कहा कि आए दिन खनन होने लगातार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं आज भी एक खनन से भरे डंपर ने युवक को चपेट में लिया लेकिन प्रदेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि किसान आज भी अपने खेत से एक पेड़ तक नहीं काट सकता उसके लिए भी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है आज किसान बहुत परेशान है ऊर्जा निगम बकाया बिलों पर सरचार्ज लगाकर भेज रहा है ।अब स्मार्ट मीटर भी लगने लगे हैं उन्होंने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है अगर सरकार चाहे तो किसानों के साथ साथ आम जनता का भी भला हो सकता है।वहीं इस बाबत भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी किसान संगठनों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही किसानों की मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और उनसे विचार विमर्श करेंगे उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उस समय उन्होंने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया था किसानों के लिए कई ऋण की योजनाएं भी चलाई थीं जिनका किसानों को बड़ा लाभ मिला था उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश सरकार भी किसानों को बड़ी राहत जरूर देगी।इस मौके पर किसान नेता महकार सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी,प्रदीप कुमार सुशील चौहान,पवन त्यागी,मयंक गुप्ता,आकिल अहमद,भाजपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता पवन तोमर,रश्मि चौधरी,रोमा सैनी, ढंडेरा नगर पंचायत सतीश नेगी, मोहम्मद आजम,सीताराम सैनी,जॉनी कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुरेंद्र नंबरदार, राजपाल सिंह,इलम सिंह,प्रमुख समाजसेवी अब्दुल माजिद,किसान नेता असजद अली,मनव्वर अली, भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह सुनहटी,तेजपाल सिंह,नरेंद्र सिंह,चाँदवीर, आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।