आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के मखनपुर के गंदे नाले में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कप मच गया सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। सिविल हॉस्पिटल के एमरजेंसी प्रभारी डॉ भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि 108 अमूलेन्स भगवानपुर से एक नवजात शिशु के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं जो अज्ञात है जिसके माता पिता के नाम का भी कोई पता नहीं है। उन्होंने बताया कि नवजात का शव कीचड़ में सना हुआ है शव किसी बच्ची का है जिसके शरीर पर किसी तरह के कोई निशान भी नजर नहीं आ रहे हैं।फिलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही नवजात की मौत का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। एक तरफ उत्तराखंड सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तमाम तरह के अभियान चला रही है वहीं कुछ हैवान अपनी बेटियों को मौत के आगोश में भेज रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अभी सरकारों को कठोर निर्णय लेने होंगे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।