आरिफ नियाज़ी।
खानपुर के लालचंदवाला गांव निवासी नावेद की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही रुड़की सिविल हॉस्पिटल पहुंचे मृतक नावेद के परिजनों में मातम पसरा है ।हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली कैसे लगी फिलहाल खानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।फिलहाल पुलिस ने नावेद के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल नावेद पुत्र याकूब ने हाल ही में बी फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रहा था आज सुबह जैसे ही वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था जैसे ही वह खानपुर पहुंचा तो एक मेडिकल स्टोर के पास वह घायल हालत में मिला।परिजनों का आरोप है कि नावेद की गोली मार कर हत्या की गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।