आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा में धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर धामी सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।यूसीसी से लेकर नकल विरोधी कानून बनाया अब सरकार ने अवैध अरबी मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया है।सरकार विकास को लेकर निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है। भविष्य में उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सकेगा।
उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि धामी सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं तीन सालों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है धामी जी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।वहीं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में सभी लोग खुशहाल हैं प्रदेश में लगातार नियुक्तियां होने से बेरोजगारी पर लगाम लगा है आने वाला समय भी भाजपा का ही है भाजपा को और अधिक मजबूत करें।

इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्यामवीर सैनी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कवींद्र सिंह ने कहा कि विकास को लेकर तीन साल में धामी सरकार ने नए आयाम छुए हैं आज धामी सरकार ने जनता का दिल जीत लिया है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह,राजपाल सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी,आशीष कुमार,गुरजिंदर सिंह,प्रतिभा चौहान,बैजन्ती माला,जितेंद्र कुमार,पवन तोमर,अंशुल चौधरी,सुदेश चौधरी,अरविंद गौतम,हितेश शर्मा,बीडीओ सुभाष से सैनी, एबीडीओ चंद्रशेखर भट्ट, हेम सिंह,शुभम कश्यप,राजीव,पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी,खाद्य पूर्ति अधिकारी मदन सिंह रावत,खाद्य पूर्ति निरीक्षक सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।