आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के खाद्यान्न के गोदाम में पहुंचे डिप्टी आर एम ओ प्रमोद सती ने राशन डीलरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।इस दौरान डिप्टी आर एम ओ ने कहा कि वह पहली बार वरिष्ठ विपणन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि कुछ राशन डीलर और कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद का मामला सामने आया है कर्मचारी के व्यवहार ठीक नहीं बताया गया है उन्होंने कहा कि उन्हें राशन की घटतौली की शिकायत भी मिली थी । जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है आज वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।जांच के बाद ही अगला निर्णय लिया जायेगा।गौरतलब है सोमवार को गोदाम पर कार्यरत कर्मचारियों पर राशन डीलरों पर अभद्रता करने और राशन में घटतौली का आरोप लगाया था मामला मीडिया में आया तो विभाग के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में पूरे मामले की जांच के लिए डिप्टी आर एम ओ प्रमोद सती रुड़की राशन के गोदाम में पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।इस दौरान गोदाम के कर्मचारियों के साथ साथ सभी राशन डीलर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस मौके राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस अहमद गौड,आलमगीर,कमरेज आलम,मोहम्मद गालिब,अजहर अली, मोहम्मद आरिफ, तेजपाल सिंह,राशिद अली, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनीस अहमद गौड आदि के अलावा वरिष्ठ विपणन अधिकारी सरिता ,मोहम्मद शाहिद,कमल दुआ,और रूबी अंसारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।