आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ऊर्जा निगम की टीम बिल वसूली पर सख्ती से कार्य कर रही है यही कारण है कि उसके परिणाम भी बेहतर सामने आ रहे हैं।ताज़ा मामला भगवानपुर के महेश्वरी गांव का है जहां बिल ना देने पर ऊर्जा निगम की टीम ने कुछ लोगों के कनेक्शन तक काट डाले कनेक्शन कटते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा लगभग दो लाख 38 हजार बिल भी तुरंत जमा करा दिया गया।लेकिन सबसे हैरत की बात यह रही कि इसी गांव में एक मोहल्ला ऐसा भी था जिसका कोई भी परिवार बिजली का बिल देने में गंभीरता नहीं दिखा रहा था जिसे लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारी भी बेहद परेशान थे गांव के एक मोहल्ले के लोगों पर लगभग साढ़े तीन लाख का बिल बकाया है जिसका आज तक भी भुगतान नहीं हो पाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज मौके पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने महेश्वरी गांव में बकाया बिल भुगतान ना करने पर एक पोल को ही उखाड़ दिया साथ ही बड़े बिल बकायादारों के आठ मीटर भी उखाड़ कर कब्जे में ले लिए।ऊर्जा निगम की इस कार्रवाई से गांव में दिनभर हड़कंप मचा रहा।इस दौरान ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मोहम्मद वसीम अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मार्च माह में उन पर विभागीय अधिकारियों का बिल वसूली पर काफी दबाव है उन्हें टारगेट पूरा करना होता है लेकिन कुछ उपभोक्ता बिल वसूली को गंभीरता से नहीं लेते हैं जिसके चलते उन्हें कड़ी कार्रवाई भी करनी पड़ती है।उन्होंने बताया कि आज पांच नलकूपों के कनेक्शन काटे गए हैं तो वहीं महेश्वरी गांव से एक पोल भी उखाड़ दिया गया है।उन्होंने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मार्च के महीने में अपना पूरा बिजली भुगतान कर दें नहीं तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।