Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में अरबी मदरसा प्रबंधकों को मौलाना जाहिद रज़ा रिज़वी की ख़ास अपील, मदरसों के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखें अरबी मदरसे

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड सरकार ने जहां अवैध अरबी मदरसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया हुआ है वहीं उत्तराखंड हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना जाहिद रज़ा रिजवी सरकार की इस कार्रवाई से बेहद नाराज़ हैं उन्होंने कहा कि अरबी मदरसों को इस तरह से टारगेट करना ठीक नहीं है वहीं उन्होंने मदरसा प्रबंधकों को भी सख्त नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने मदरसों के दस्तावेज दुरुस्त करलें ।उन्होंने कहा कि अरबी मदरसा बोर्ड,अल्पसंख्यक आयोग या वक्फ बोर्ड आदि से जो भी अरबी मदरसे मान्यता प्राप्त हैं उनके पास सभी रिकॉर्ड होने चाहिए। मौलाना जाहिद रज़ा रिजवी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अरबी मदरसों को लेकर वह पहले भी कहते रहे हैं कि सभी मदरसा प्रबंधक अपने मदरसों के कागज़ात दुरुस्त रखें लेकिन उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।उन्होंने कहा कि अरबी मदरसे उम्मते मुस्लिमा की पहचान हैं दीन की पहचान है इन्हीं इदारों से तालिब ए इल्म अच्छी और दीनी तालिम हासिल कर रहे हैं।मौलाना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में केवल एक अरबी मदरसा सरकारी ग्रांट पर है लेकिन अधिकांश मदरसे चंदे और आपसी सहयोग से चल रहे हैं। अरबी मदरसों को लेकर मदरसा प्रबंधकों को बेहद संजीदा होना पड़ेगा।गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने अभी तक प्रदेश के लगभग 58 अरबी मदरसों को बंद कराया है इन मदरसों के पास कोई भी मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं जिसके चलते लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी है।मौलाना जाहिद रज़ा रिजवी का बयान भी मदरसों को बंद कराने के बाद आया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369