आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर कस्बे में जलभराव की समस्या सबसे पुरानी हो चली है जिससे मंगलौर वासी बेहद परेशान हैं लेकिन अब नया पालिका बोर्ड गठन होने के बाद जल्द ही कस्बे वासियों को जलभराव से मुक्ति मिलने वाली है। इतना ही नहीं मंगलौर पालिका प्रबंधन को हर रोज नालियों में गोबर आने की शिकायत भी मिल रही है जिसे नगर पालिका प्रबंधन ने बेहद गंभीरता से लिया है । जल्द ही सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ने पर बड़े पैमाने पर कस्बे में सफाई अभियान चलाया जायेगा। मंगलौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नौशाद अली का कहना है कि कस्बे में जलभराव की बड़ी समस्या है जिसे जल्द ही दूर कर दिया जायेगा।नालियों में गोबर की शिकायत मिलने पर पशु पालकों को नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन अगर फिर भी कुछ नहीं होता तो पालिका प्रबंधन आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंगलौर में सफाई अभियान चलाया जायेगा।

इस मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक जसवीर चौधरी ने बताया कि नए बोर्ड के गठन में तीस कर्मचारी और बढ़ाए गए हैं जिससे साफ सफाई अच्छी रहेगी।नालियों में गोबर आने से सबसे बड़ी समस्या है लेकिन अब गोबर डालने पर जुर्माने की कार्रवाई भी हो सकती है।गौरतलब है कि मंगलौर कस्बे में सबसे अधिक गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन अब नए बोर्ड के गठन से लोगों को कस्बे से गंदगी दूर करने की काफी उम्मीदें लगी हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।