आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के खंड विकास कार्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें खराब मौसम के चलते भी बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग जिले के हर ब्लॉक में दिव्यांग शिविर लगा रहा है जिसका लाभ दिव्यागो को मिल रहा है पहले दिव्यागो को जिले के कार्यालय चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ब्लॉक कार्यालय।में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र भी जारी कर रहे हैं दिव्यागों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा इस कैंप में समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्रमुखता से दी जा रही है।

इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी विनय सैनी,जितेंद्र शाह और बलकरण ने बताया कि शिविर का लाभ जनता को लगातार मिल रहा है।समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन और किसान पेंशन जैसी काफी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है आज भी दर्जनों दिव्यागों के प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं।इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की टीम और स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर्स की टीम भी इस कैंप में शामिल रही।इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से प्रबंधक तनवीर आलम, अंजली सैनी,आसिफ,शकील और स्वास्थ्य विभाग से आर्थो डॉ सतीश,डॉ सुब्रत अरोड़ा,डॉ धीरेन्द्र नेगी,सुनील यादव,और विजय शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।