आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के लिंबरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मील किसानों को भुगतान को लेकर लगातार बड़ी राहत दे रहा है। फिलहाल उत्तम चीनी मील गन्ना भुगतान के मामले में सबसे आगे है आलम यह है कि उत्तम चीन मिल प्रबंधन किसानों को गन्ने का भुगतान समय से करता आया है यही कारण है कि आज गन्ना किसानों का रुझान भी बड़ी तेजी के साथ उत्तम चीनी मील की ओर बढ़ रहा है।इस दौरान उत्तम चीनी मील के महाप्रबंधक गन्ना अनिल सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा । किसानों की समस्याओं को देखते हुए चीनी मील प्रबंधन उन्हें समय पर भुगतान कर रहा है। अनिल सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक का 20.51 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया गया है इस भुगतान से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।गौरतलब है कि उत्तराखंड की अन्य चीनी मिलों से उत्तम चीनी मील भुगतान के मामले में अति उत्तम साबित हो रहा है।इस मील को लेकर चीनी मील प्रबंधन की कार्य कुशलता भी काफी बेहतर साबित हो रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।