आरिफ नियाज़ी।
रुड़की एन आई एच द्वारा किसानों की मुआवजे की मांग पूरी ना होने और ऊर्जा निगम की लगातार हो रही छापेमारी से नाराज भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।इस दौरान गुस्साए किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने आरोप लगाया कि सरकार में सभी अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर चकबंदी विभाग हो या ऊर्जा निगम के अधिकारी सभी लोग तानाशाही रवैया अपना रहे हैं किसानों का शोषण इस सरकार में लगातार बढ़ता जा रहा है अगर अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ना लिया तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे ना मानी गई तो किसान यूनियन जल्द ही रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का काम करेगा।

इस मौके पर किसान नेता सचिन टोडा ने कहा गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों का भुगतान बकाया है लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों का बिल वसूली के नाम पर शोषण कर रहे हैं जिससे किसान आज बेबस और लाचार नजर आ रहा है।इस मौके पर किसान नेता संजीव कुशवाह,मोहम्मद नाजिम, सचिन त्यागी, जावेद बी डी सी आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।