आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिकारी लगातार बिल वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाते रहे है लेकिन उसके बावजूद भी बिल वसूली का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है जिसके चलते आज भगवानपुर ऊर्जा निगम के कार्यालय पर अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी द्वारा सभी एस डी ओ और अवर अभियंताओं की बैठक ली गई जिसमें उन्होंने बिल वसूली पर जोर देते हुए वसूली के सख्त निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांच हजार से ऊपर के बिल बकायादारों के कनेक्शन पूरी तरह से काट दिए जाएं और अगर फिर भी ऐसे उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाएं जाएं तो उनके खिलाफ पुलिस थानों पर केस दर्ज करें।इतना ही नहीं अधिशासी अभियंता ने गांव गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए रात्रि में भी गश्त करने के सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बिल वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने कहा कि पांच हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ता के कनेक्शन को तुरंत काट दिया जाए और बकाया बिल भुगतान ना होने की स्थिति में ऐसे कनेक्शन को पूरी तरह से स्थाई तौर पर बंद कर दिया जाए ।
इस दौरान ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे है तथा पूर्व में काटे गए कनेक्शन की राजस्व वसूली हेतु आरसी डीएम कार्यालय को प्रेषित भी की जा रही है। उपखंड अधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि सैंकड़ों बड़े बकायदारों पर 1200 सैक्शन 3 के नोटिस उनके घर पर चस्पा भी किए जा चुके हैं तथा कटे हुए कनेक्शनों को रात में भी लगातार चैक किया जा रहा है जिसके चलते रात्रि में भी बिजली चोरी का तेज गति से अभियान चलाया जा रहा है । बिल वसूली में भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।इस मौके पर उप खंड अधिकारी अंजीव राणा समेत विभाग के समस्त अवर अभियंता शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।