आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका चुनाव में परिणाम लगातार आ रहे हैं वहीं वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी बाबू मुंबईया ने चौथी बार चुनाव जीतकर इतिहास बनाया है बाबू मुंबईया का दावा है कि जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है इस बार वह बड़े पैमाने पर विकास कार्य करेंगे और जनता की सेवा में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे ।बाबू मुंबईया अपने वार्ड के सभी लोगों के दिलों की चाहत बन चुके हैं।उनका दावा है कि इस बार मंगलौर नगर पालिका से सबसे अधिक विकास कार्य कराएंगे हालांकि उनके वार्ड में पहले भी विकास कार्य हुए हैं लेकिन जो अधूरे रह गए थे उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वार्ड 18 को एक मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा साफ सफाई से लेकर विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन और तमाम तरह की सरकार की योजनाएं वार्ड के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी ।वार्ड के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी ।उनकी प्राथमिकता विकास की रहेगी उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ उन्हें चुनकर नगर पालिका में भेजा है उस पर वह उतरेंगे।

मुंबईया बाबू ही ने कहा कि उनका मकसद लोगों की सेवा करना है जिसे वह लगातार करते रहेंगे ।उन्होंने विपक्षियों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी जीत से विपक्षी बौखला गए हैं जबकि वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं। वार्ड में नालियों का निर्माण किया जाएगा।गंदगी दूर की जाएगी साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएंगे शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा । बाबू की जीत पर वार्ड के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान बाबू मुंबईया ने कहा कि कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन और चौधरी इस्लाम के नेतृत्व में उनका कस्बा लगातार विकास कर रहा है अब चौधरी इस्लाम समर्थक के अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी के बनने से विकास कार्य तेजी से होंगे ।चौधरी इस्लाम की सरपरस्ती में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।