आरिफ नियाज़ी।
रुड़की नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा के बड़े नेताओं ने अब रुड़की में डेरा डाल लिया है और उन्होंने हर सीट को जिताने के लिए समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी रुड़की पहुंचे जहां उन्होंने एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वहीं उन्होंने नगर निगम रुड़की के अगले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी के रोडमैप की जानकारी पत्रकारों के समक्ष रखी ।
उन्होंने कहा कि जहां जहां भी भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वह काफी मजबूत हैं जनता समझ चुकी है कि केंद्र और प्रदेश में विकास केवल और केवल भाजपा सरकार ही करा सकती है इसलिए जनता इस बार भाजपा को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि वह जनता से अपील कर रहे हैं कि इस बार रुड़की में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर निर्दलीय का इतिहास तोड़ने का काम करें और भाजपा प्रत्याशी अनिता अग्रवाल को भारी मतों से जिताएं ताकि रुड़की नगर निगम में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो सके।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,विधायक प्रदीप बत्रा ,चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ,चुनाव संयोजक आदेश सैनी , जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु एवं मीडिया प्रभारी पंकज नंदा उपस्थित रहें ।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।