आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका चुनाव के उतार चढ़ाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।एक तरफ जहां चौधरी इस्लाम को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं लगातार प्रचार में जुटे हाजी टीम के जुल्फकार ठेकेदार भी प्रचार में पीछे नहीं है उन्होंने अपना प्रचार तेज कर दिया हैं।

देर शाम मंगलौर में एक जनसभा में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी जिसमें हाजी परिवार के साथ साथ उनकी पूरी टीम शामिल रही। वहीं इस दौरान जुल्फकार अंसारी ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से मंगलौर की जनता के बीच में हैं मंगलौर के सभी लोगों से वह वोट की अपील कर चुके हैं उन्हें सभी बिरादरी और समाज का समर्थन मिल रहा है जनता सब जानती है इस बार उनकी जीत पक्की है।उन्होंने जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें वह जरूर पूरा करेंगेउन्होने कहा कि मंगलौर की जनता को बड़े सोच समझकर फैसला करना है जनता की ख़िदमात को अंजाम देना उनका मकसद रहेगा।

इस मौके पर अमजद उस्मानी,खलील चेयरमैन,तहसीन अंसारी और भूरा ठेकेदार ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मंगलौर की जनता नगर पालिका में साफ सुथरी छवि वाला चेयरमैन भेजे ताकि क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।उन्होंने कहा कि मंगलौर में इस बार जनता का साथ मिला तो जुल्फकार अंसारी को मजबूत करना है जुल्फकार अंसारी ही इस कस्बे के विकास को आगे बढ़ा सकता है।इस मौके पर मोंटी अंसारी ने कहा कि मंगलौर क़स्बा एक ऐतिहासिक कस्बे के रूप में जाना जाता है लेकिन आज भी कस्बे की हालत पूरी तरह से बदहाल बनी हुई है जबकि पड़ोसी कस्बे में बहुत अधिक विकास हुआ लेकिन मंगलौर पूरी तरह से विकास से पिछड़ गया है अगर अगर समय रहते सही निर्णय ना लिया तो आने वाले पांच साल सभी को पछताना पड़ेगा।उन्होंने सभी लोगों से गैस सिलेंडर पर मोहर लगाकर प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

इस मौके पर काजी खालिद, सैयद यावर हुसैन जैदी ने भी अपने विचार रखे।इस दौरान भीड़ से गदगद कुछ वक्ताओं ने कहा कि मोइनुद्दीन अंसारी के साथ बड़ा धोका हुआ है पहले उन्हें समर्थन दिया गया और फिर चौधरी इस्लाम आ गए।इतना ही नहीं अंसारी समाज एक जुट हो जाए और इस चुनाव में कांग्रेस के लोगों को उनकी हैसियत का अंदाजा करा दो यह अंसारी समाज का बड़ा अपमान है।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।