Jan Mudde

No.1 news portal of India

इमली खेड़ा नगर पंचायत में मनोज सैनी को मिल रहा लोगों का भारी समर्थन, चारों गांव के लोगों ने कहा अब की बार मनोज सैनी

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

इमलीखेड़ा नगर पंचायत में एक तरफ जहां बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मनोज सैनी एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर नजर आ रहे हैं।

उनके समर्थकों में भारी उत्साह है मनोज सैनी को लगातार सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है मनोज सैनी का दावा है कि इस बार युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद उनके साथ है अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो इमली खेड़ा नगर पंचायत के सभी गांव में बड़े पैमाने पर विकास कराया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विकास करने की रहेगी विकास करना ही उनका मकसद रहेगा ।उन्होंने कहा कि आज तक भी इमली खेड़ा नगर पंचायत का विकास किसी भी सरकार और किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं कराया गया जिसके चलते नगर पंचायत इमली खेड़ा के चारों गांव आज भी विकास से काफी दूर है इस क्षेत्र में विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है अगर जनता ने इस बार सोच समझकर निर्णय ना लिया तो आने वाले समय में हालात और भी खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठे वायदे और जनता को गुमराह कर वोट तो हासिल कर लेते हैं लेकिन विकास कुछ नहीं कर पाते।

उन्हें आशा है कि इस बार जनता सोच समझकर निर्णय लेगी और आने वाले समय में मनोज सैनी को ही ऐतिहासिक जीत दिलाकर नगर पंचायत इमली खेड़ा में अध्यक्ष बनाएगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369