आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन निरस्त होने के बाद उनके समर्थकों में भारी मायूसी थी ।लेकिन अब हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद चौधरी इस्लाम समर्थकों में भारी उत्साह है सभी ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से चौधरी इस्लाम का जोरदार स्वागत किया।

हाईकोर्ट के निर्णय की सूचना जैसे ही चौधरी इस्लाम के समर्थकों तक पहुंची तो मंगलौर में चौधरी इस्लाम के आवास पर हजारों समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।जहां समर्थकों ने चौधरी इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए कस्बे में बड़ी रैली निकाली इस दौरान इस्लाम समर्थक सड़क पर नाचते झूमते नजर आए।इस दौरान चौधरी इस्लाम ने कहा कि यह सभी मंगलौर जनता की दुआओं का असर है लोग उनके साथ दिल से जुड़े हुए थे । हाईकोर्ट के फैसले का वह सम्मान करते हैं। हाईकोर्ट ने भी यह माना है कि उनके साथ ठीक नहीं हुआ था आज उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

चौधरी इस्लाम ने कहा कि जनता उनके साथ है और गरीब जनता और मंगलौर के तमाम लोगों की दुआओं का असर आज नज़र आ रहा है। सबसे बड़ी जीत उन्हें हाईकोर्ट से मिली है और अब मंगलौर की जनता उन्हें जिताकर इतिहास बनाएगी।उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है लेकिन जिस तरह से उनके नामांकन को निरस्त किया गया था यह एक बहुत बड़ी साजिश थी लेकिन न्यायपालिका से बढ़कर कुछ नहीं और उन्हें आज चुनाव में जाने का मौका मिला है।वह जनता के भी बेहद आभारी हैं ।इस मौके पर बड़ी संख्या में चौधरी समर्थकों का रात तक तांता लगा रहा।लोग चौधरी इस्लाम को बधाईयां और मुबारक बाद देते नजर आए।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।