आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने अपना प्रचार तेज कर दिया है उन्हें लगातार सभी वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है भाजपा नेता सुबोध राकेश का दावा है कि भगवानपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत पक्की है।
उन्होंने कहा कि भगवानपुर के विकास के लिए भाजपा को जिताना बेहद जरूरी है भाजपा जीतेगी तो यहां विकास की गंगा बहेगी।गौरतलब है कि भगवानपुर प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा ने एडी से चोटी तक का जोर लगा दिया है हालांकि भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल को राजनीति का चाणक्य भी माना जाता है इसलिए उनके राजनैतिक अनुभव का लाभ रचित को मिलना तय है।अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो भाजपा यहां पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है।देवेंद्र अग्रवाल के साथ साथ भाजपा के तमाम छोटे बड़े नेता रचित अग्रवाल के प्रचार में जुटे हुए हैं। देवेंद्र अग्रवाल का दावा है कि यह सीट भारी वोट के अंतर से भाजपा जीतेगी।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस क्षेत्र का विकास केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।उन्होंने कहा कि उन्हें सभी धर्म के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।