आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय जनता पार्टी के लंढौरा मंडल उपाध्यक्ष अतुल राणा, भाजपा के सक्रिय सदस्य सतीश नेगी, बबलु राणा, महक राणा को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आरोप है कि सतीश नेगी व बबलू राणा ने पार्टी के विरुद्ध जाकर
ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वही सक्रिय सदस्य अतुल राणा व महक राणा पर आरोप है कि वह पार्टी से बगावत का चुनाव लड़ रहे लोगों का समर्थन एवं कार्य कर रहे हैं। जबकि भाजपा से ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रवि राणा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने उक्त भाजपाइयों का निष्कासन पत्र जारी करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति से उक्त लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के करण 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी से बगावत कर सतीश नेगी व बबलु राणा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नाम वापसी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध के बावजूद उक्त लोगों ने नाम वापसी नहीं की। जोकि पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसको गंभीरता से लेते हुए सतीश नेगी, बबलु राणा, अतुल राणा, महक राणा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।