आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर कांग्रेस विधायक के पुत्र अभिषेक राकेश इस नगर पंचायत चुनाव में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं।अभिषेक राकेश भगवानपुर में लगातार कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं। अभिषेक राकेश ने वार्ड चार और पांच के मतदान का पोलिंग स्टेशन नजदीक बनाने की मांग एस डी एम भगवानपुर से की है।

इस दौरान अभिषेक राकेश के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव फरमूद और उस्मान प्रधान भी मौजूद रहे। अभिषेक राकेश ने कहा कि इस बार भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी जीत का इतिहास रचेगी और भारी अंतर से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा।उन्होंने कहा कि इस चुनाव भू माफिया सफल नहीं होंगे गुलबहार एक आम इंसान है जो जमीन से जुड़ा हुआ है भगवानपुर की तय कर चुकी है इस बार गुलबहार को जिताना है। कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री राव फरमूद ने कहा कि जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है भाजपा को जनता अब सबक सिखाने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक ममता राकेश भी कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील लोगों से की है वह दिन रात घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम कर रही हैं कांग्रेस की जीत होगी और भगवानपुर का विकास होगा।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहम्मद उस्मान ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार को सभी धर्म और जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है एक तरफ प्रत्याशी धन बल के आधार पर चुनाव मैदान में है तो वही दूसरा गरीब और आम जनता के सेवक चुनाव लड़ रहा है अब इसे जनता तय करेगी कि किसे वोट देना है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत का विकास विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष मिलकर करेंगे।उन्होंने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र का विकास कराना ही उनकी पार्टी की पहले प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।