आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के वार्ड नंबर 35 मांहीग्रान में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी साजिद कुरैशी उर्फ डोडा बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।साजिद कुरैशी के चुनावी कार्यालय का देर शाम माहीग्रान के गणमान्य और बुजुर्ग लोगों ने उदघाटन किया ।इस मौके पर बड़ी संख्या में साजिद के युवा समर्थक भी मौजूद रहे। इस मौके पर पार्षद प्रत्याशी साजिद कुरैशी ने कहा कि अगर जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड 35 पिछले लंबे समय से बदहाल बना हुआ है आज तक किसी भी पार्षद द्वारा कोई विकास कार्य नहीं कराया गया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस बार उनकी ऐतिहासिक जीत होगी जिसके लिए जनता निर्णय ले चुकी है।उन्होंने कहा कि जब इस वार्ड में जलभराव की समस्या हुई थी उस समय भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की थी लोग अब निर्णय ले चुके हैं कि काम करने वाले व्यक्ति को मौका दिया जाए । माहीग्रान की जनता से वह अपील करना चाहते हैं कि एक बार आप मौका जरूर दें साजिद कुरैशी जनता का सेवक बनकर अपने वार्ड का विकास करेगा।इस दौरान साजिद के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।