आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के नगर निगम चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है एक तरफ जहां बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव में हैं तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मेयर यशपाल राणा की पत्नी श्रेष्ठा राणा भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहीं हैं।देर शाम पुरानी तहसील पर पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम के कार्यालय का उदघाटन करने पहुंचे यशपाल राणा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।

इस दौरान यशपाल राणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी के बहकावे में ना आए और निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को अधिक से अधिक मत देकर विजई बनाएं। ताकि सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराया जा सके उन्होंने कहा कि एक एक वोट बेहद कीमती है इसलिए वोट की कीमत समझते हुए मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि वायुयान के निशान को याद रखना है।श्रेष्ठा राणा की सफलता ही क्षेत्र की सफलता है यशपाल राणा ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ कहना चाहते हैं की नगर निगम में बेहद ईमानदारी से कार्य कराया जायेगा। वहीं पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम ने कहा कि पिछली बार चुनाव में वह बेहद कम अंतर से चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार वह पुरानी तहसील की जनता से अपील करना चाहते हैं एक बार अपने भाई पर भरोसा करके देखे और एक बार पार्षद जरूर बनाएं वह हमेशा आपकी खिदमत को अंजाम देता रहेगा।उनका क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहेगा।कार्यक्रम में भीड़ से गदगद यशपाल राणा ने कहा कि शहर में अमन शांति और भाईचारा बढ़े इसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे ।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।