Jan Mudde

No.1 news portal of India

पाडली नगर पंचायत में एक भाजपा प्रत्याशी को मिलने लगा सर्वसमाज का समर्थन,भाजपा नेता बहरोज आलम का दावा ऐतिहासिक होगी जीत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

पाडली गुज्जर नगर पंचायत में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।आलम यह है कि सर्व समाज का समर्थन भाजपा प्रत्याशी चांदनी को मिलने लगा है। चांदनी का दावा है कि अगर जनता ने भाजपा को जिताया तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इस क्षेत्र का विकास भाजपा ही करा सकती है।उन्होंने कहा कि जनता अब भली भांति जान चुकी है कि उसका भला कौन सी पार्टी कर सकती है।भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरोज आलम और ज़ुबैर आलम दिन रात अपने समर्थकों के साथ भाजपा के प्रचार में जुटे हुए हैं। तालाब के पास अधिकांश लोगों ने बहरोज आलम को अपना समर्थन करने का दावा किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369