आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर नगर पंचायत में इस बार भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत चुनाव में काफी बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है।पार्टी ने यहां से युवा नेता रचित अग्रवाल पर क अध्यक्ष पद के लिए दाव खेला है। रचित अग्रवाल राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले देवेंद्र अग्रवाल के पुत्र हैं।

भगवानपुर में देवेंद्र अग्रवाल को राजनीति का चाणक्य माना जाता है। भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल घर घर जाकर लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे हैं फिलहाल रचित अग्रवाल पर के समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है जिस तरीके से गांव गांव में रचित अग्रवाल का जोरदारस्वागत हो रहा है उससे लगता है कि इस बार नगर पंचायत भगवानपुर में कमल खिल सकता है ।।एक खास मुलाकात के दौरान रचित अग्रवाल का साफ करना है कि वह विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं अभी तक भी भगवानपुर की समस्याओ का समाधान पूरी तरह से नहीं हो पाया है अगर उन्हें मौका मिला तो कस्बे की तस्वीर बदली जाएगी हर गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे सुरक्षा की दृष्टि से भी भगवानपुर के कस्बे को चार चौबंद किया जाएगा। इतना ही नहीं भगवानपुर कस्बे को क्लीन ग्रीन और एक मॉडल के रूप में बनाने की कोशिश की जाएगी।
रचित अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत के अध्यक्ष वह नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता होगी।उन्होंने कहा कि भगवानपुर में साफ सफाई के कुछ खास इंतजाम नहीं है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जनता का समर्थन मिला तो भगवानपुर नगर पंचायत में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम कराए जाएंगे उन्होंने सभी क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को जिताने का काम करें।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।