आरिफ नियाज़ी।
ऋषिकेश नगर निगम मेयर पद पर इस बार भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं तो वहीं यूकेडी प्रत्याशी सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता इंजी महेंद्र सिंह को चुनाव में उतारकर चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है। इंजीनियर महेंद्र सिंह घर घर जाकर लोगों से वोट देने के अपील कर रहे हैं उनका कहना है कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे बड़े पैमाने पर विकास होगा जो कार्य अभी तक भी नहीं हो पाए उनका पूरा किया जाएगा सबसे बड़ी समस्या ऋषिकेश शहर की स्वच्छता की रही है जिसे गंभीरता से लिया जाएगा ।

इंजीनियर महेंद्र सिंह ने बड़े विभाग के साथ यह खास मुलाकात के दौरान कहा की ऋषिकेश एक योग नगरी और पर्यटक स्थल है जहां पर देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है इसलिए ऋषिकेश में साफ सफाई के साथ-साथ गली मोहल्ले की सुरक्षा करना भी मेयर की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि प्रत्येक गली मोहल्ले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे चार धाम यात्रा पर यात्रियों के लिए उचित पेयजल की व्यवस्था की जाएगी आवारा पशुओं से लोगों को निजात दिलाई जाएगी ।लघु व्यापारियों और प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की भरपाई हेतु मुफ्त बीमा नगर निगम द्वारा कराया जाएगा ।क्लीन सिटी ग्रीन सिटी और एक मॉडल सिटी के रूप में ऋषिकेश शहर को स्थापित करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।