आरिफ नियाज़ी।
रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटे।इस मौके पर भीड़ से गदगद भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि अब रेगिस्तान में भी कमल खिलेगा।उन्होंने कहा कि मुसलमानों को हमेशा कांग्रेस भाजपा से डराती रही उनमें खौफ पैदा करती रही लेकिन भाजपा ने हमेशा मुस्लिम समाज का साथ दिया।अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज भाजपा का साथ दें और सभी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएं।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह कार्यालय रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी परवेज़ आलम को जिताने की जोरदार अपील भी की।

इस अवसर पर रामपुर से भाजपा के चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने रामपुर क्षेत्र के लोगों से भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि रामपुर क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।
चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने कहा कि वे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री शादाब शम्स रामपुर चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,भाजपा नेता मुनीश सैनी,सोहन सिंह राणा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनके संबोधन को ध्यान से सुना।
भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जोरदार अपील की कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ,भाजपा नेता राजपाल सिंह , जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीश गॉड , जिला मीडिया प्रभारी ,पंकज नंदा, अक्षय प्रताप सिंह,कदम सिंह, सौरभ गुप्ता,सुशील रावत, प्रतिभा चौहान, सुनीता गोस्वामी, अंजू चंदेल , गीता मलिक,ममता राणा, किरण वासुदेव, मिटुशी, संजय कश्यप, पंकज पाल,बृजमोहन धीमान ,संदीप पुरी, मच्छेंद्र सैनी,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।