आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष को लेकर पार्षद पद के दावेदारों ने गंभीर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।दरअसल पार्षद पद के टिकट के कई दावेदार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष से बेहद नाराज़ हैं उनका आरोप है कि पार्टी के प्रति निष्ठावान और वफादार कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान नहीं होता बल्कि उनकी समय आने पर उपेक्षा होती है जिसके चलते अब उन्हें निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना पड़ रहा है। शेखपुरी वार्ड से फरहा कुरैशी और उनके पति शब्बू कुरैशी ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं पर जमकर आरोप लगाए।इस दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री मुस्तकीम अहमद भी मौजूद रहे।
इस दौरान फराह कुरैशी ने आरोप लगाया कि उन्होंने पार्षद के लिए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर भारी समर्थकों के साथ अपनी भतीजी का पार्षद का आवेदन किया था इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त भी किया था कि आप तैयारी करें कांग्रेस से आपको प्रत्याशी बनाया जायेगा।लेकिन महानगर अध्यक्ष ने उनके साथ धोखा किया है जिसका जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर जवाब देगी।फराह और शब्बू कुरैशी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी को बर्बाद करने में तुले हुए हैं रुड़की में कांग्रेस पार्टी का बस्ता लगाने वाला भी नसीब नहीं होगा।उन्होंने दावा किया कि वह पार्षद का चुनाव बड़ी मजबूती से लड़ाएंगे जिसमें सभी जाति और वर्गों का पूरा समर्थन मिलेगा। शेखपुरी सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।