Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा नेत्री ममता शर्मा पत्नी अनिल शर्मा ने की पार्टी कार्यालय में मजबूत दावेदारी,वरिष्ठता के आधार पर की दावेदारी

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है भाजपा में रुड़की से मेयर पद के दावेदार सबसे अधिक हैं लेकिन अगर पार्टी में वरिष्ठता के आधार पर टिकट वितरण होता है तो श्रीमती ममता शर्मा w/o डॉ० अनिल शर्मा का टिकट का दावा सबसे मजबूत माना जायेगा। डॉ अनिल शर्मा पिछले लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं।श्रीमती ममता शर्मा मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के टिकट की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। गौरतलब है कि श्रीमती ममता शर्मा एक अशासकीय विद्यालय में प्रधानाचार्या हैं और एम० ए० (हिन्दी) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी है।
खास बात यह है कि उनके पति डॉ० अनिल शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। रुड़की नगर के अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश सह संयोजक भाजपा पॉलिसी रिसर्च विभाग, आदि अनेक दायित्वों का निर्वहन उन्होंने किया है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे, अब प्रदेश संरक्षक हैं। साहित्यकार और शिक्षाविद हैं।इसलिए उनकी दावेदारी पहले से और अधिक मजबूत मानी जा रही है अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पंडित अनिल शर्मा की पत्नी ममता शर्मा को भाजपा हाईकमान इस बार मेयर चुनाव में मौका दे सकता है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369