आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधायक उमेश कुमार समाजसेवा को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इस बार विधायक उमेश कुमार ने अपने जन्म दिन पर 101 निर्धन और बेसहारा कन्याओं का विवाह कराकर एक नज़ीर पेश की है हालांकि उमेश कुमार अब से पहले भी गरीब कन्याओं का विवाह समय समय पर कराते रहे हैं लेकिन अपने जन्म दिन पर इस तरह का कार्य करके उन्होंने दूसरे जनप्रतिनिधियों को भी इस तरह करने का एक संदेश देने की कोशिश की है।उमेश कुमार खानपुर ही नहीं बल्कि हरिद्वार जिले में एक लोकप्रिय विधायक माने जाते हैं। लक्सर बी डी इंटर कॉलेज में आज हजारों लोग 101 विवाह के गवाह बने।

आज के कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। विवाह होने के बाद वर और वधू पक्ष के लोग विधायक उमेश कुमार के इस कार्य की सराहना करते नजर आए।इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उनका मकसद विधायक बनकर पैसा कमाना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है।उन्होंने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना उनका पहला मकसद है वह हमेशा दीन दुखियों की सेवा करते रहेंगे।उमेश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम वह आगे भी आयोजित करते रहेंगे।इस मौके पर लक्सर और खानपुर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।