आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड हज समिति हज यात्रियों की सुविधा को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है उत्तराखंड हज समिति द्वारा हज आवेदको को दूसरी किश्त जमा कराने का समय बढ़ाकर अब 30 दिसंबर कर दिया गया है।उत्तराखंड के हज यात्रियों को इससे काफी सहूलियत और राहत भी मिलेगी। उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद हज यात्रियों की सुविधा को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं यही कारण है कि वह लगातार हज यात्रियों की ख़िदमात को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।
उत्तराखंड हज कमेटी के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने बताया कि हज आवेदको को दूसरी किश्त जमा करने लिए बड़ी राहत मिली है पहले दूसरी किश्त जमा करने का 16 दिसंबर 2024 का समय दिया गया था लेकिन हज यात्रियों की परेशानी को देखते हुए हज कमेटी द्वारा इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर 2024 कर दिया है ताकि हज आवेदको को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि 1011 हज आवेदकों का चयन इस बार किया गया है जिन्हें 30 दिसंबर तक किश्त की रसीद सहित सभी दस्तावेज समय से हज कमेटी कार्यालय में जमा करने होंगे।गौरतलब है कि हज कमेटी चेयरमैन खतीब अहमद लगातार हज यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है और वह इस पद का वह बड़ी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन भी कर रहे हैं।साथ ही हज ट्रेनर के आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दिया गया है।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।