आरिफ नियाज़ी
खानपुर से निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थकों पर चैंपियन की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए अफजाल अली ने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सर्व समाज के नेता हैं जिन्हें हर वर्ग और धर्म के लोग पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों के भी चैंपियन बेहद नजदीक हैं चैंपियन भले ही भाजपा में रहकर राजनीति कर रहे हों लेकिन बावजूद इसके मुस्लिम समाज के आज भी चैंपियन पहली पसंद हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अफजाल अली ने कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कुछ समर्थक चैंपियन की छवि को तरह तरह से धूमिल करना चाहते हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे चैंपियन खानपुर में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और उन्होंने ऐतिहासिक विकास किया है जिसे खानपुर की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अफजाल अली ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चैंपियन के समर्थन में है और चैंपियन के खिलाफ कोई भी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेगा।इस मौके पर हाजी नूरहसन,नसीर अली,नसीम, हाशीम, प्रमोद,नदीम अली, शारिक, हुसैन अली आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि चैंपियन ने हाल ही में एक कहावत कहते हुए कहा था कि अगर गधे के सर पर कुरान रख दिया जाए तो वह हाफिज नहीं बन जाता इस कहावत के बाद विधायक उमेश कुमार समर्थक भड़क गए थे और उन्होंने चैंपियन का पुतला दहन किया था।उसी से गुस्साए आज चैंपियन समर्थकों ने एक आवश्यक बैठक कर चैंपियन का समर्थन किया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।