आरिफ नियाज़ी
भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी उपलब्ध करा रहा है।इस दौरान रुड़की ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
जिसमें सभी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे।इस दौरान ब्लॉक के एबीडीओ मनोज कोठारी ने दावा किया कि सभी कर्मचारी प्रशिक्षण लेने के लिए तैयार हैं उन्हें पूरी जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भारत सरकार के इस प्रशिक्षण में आवासों का सर्वे करने के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में बाल विकास,ग्राम्य विकास मत्स्य विभाग,उद्यान विभाग,सहकारिता विभाग के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।