Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पुलिस चौकी के पास की दीवार अचानकब गिराने से यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों मचा हड़कंप,ठेकेदार के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की की सोत भी पुलिस चौकी के पास सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी दीवार को गिरा दिया गया है।दीवार गिराने की सूचना जैसे ही यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सिंचाई विभाग के जे ई पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार गिराने वाले ठेकेदार की जानकारी ली।फिलहाल सिंचाई विभाग के अधिकारी संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी में जुटे हैं।

गौरतलब है की सोत बी पुलिस चौकी से निकलने वाले मार्ग पर बनी सबसे प्राचीन दीवार के अचानक गिराने से विभाग के अधिकारी भी हैरान है।हालांकि दीवार ढहने से गली से गुजरने वाले राहगीरों में बेहद खुशी है उन्हे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि आशा है की जल्द ही इस गली के मार्ग का चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है।फिलहाल यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी दीवार ढहने वाले ठेकेदार और उसकी जेसीबी की तलाश में जुटे हैं ।कुछ लोगों का कहना है की भाजपा विधायक के कहने पर दीवार को ढाया गया है।

अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर दीवार किसने तोड़ी है।वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि सुबह सवेरे आज एक ठेकेदार जेसीबी लेकर आया था जो आनन फानन में दीवार को गिराकर फरार हो गया इस संबंध में ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369