Jan Mudde

No.1 news portal of India

जनपदीय कला उत्सव में छात्र छात्राओं में दिखा भारी उत्साह, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एंकर शिक्षा विभाग हरिद्वार द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है ।आज ज्वालापुर के इंटर कॉलेज में जनपदीय कला उत्सव 2024 का शुभारंभ बड़ी धूमधाम के साथ किया गया ।जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गढ़वाली और कुमाऊनी गीतों पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किए तो वही देश भक्ति की भावना भी छात्राओं में साफ नजर आ रही थी छात्र छात्राएं तिरंगे के साथ अलग अलग परिधानों में डांस करते नजर आ रहे थे ।

वही कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ ।इस दौरान जनपद के सभी विकास खंड से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा प्रत्येक विद्या में प्रतिभाग किया गया। जनपद कला समन्वयक सुखदेव सैनी ने बताया कि जनपद हरिद्वार का यह कला उत्सव 2024 में कुल 6 विधाओं में प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें संगीत गायन, संगीत वाद्य यंत्र, नृत्य, थियेटर, दृश्य क्ला,पारंपरिक कहानी वाचन में बालक बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि जनपद की यह कला उत्सव 2024 25 में प्रत्येक विद्या में प्रतिभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रतिभगा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरेंद्र सैनी ,जिला मंत्री रविंद्र रोड, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सुधीर उनियाल, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ,शर्मा राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रुड़की के अध्यक्ष ब्लॉक सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर सुदीप्ता चौहान अंजलि चौहान डॉक्टर शगुन सिंह शशि बाला सीताराम गीता पूजा चंदोला ,बिना सैनी , बरखा मित्तल ,कविता शर्मा ,कल्पना सैनी, अमृता रावत ,अनुराधा चौधरी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369